फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के साड़ी मुरकौल गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। ग्रामीणों के कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी अब तक बिजली विभाग ने जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बिजली विभाग से शीघ्र जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अ्रांसफार्मर के जल जाने से करीब एक हफ़्ता से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। प्रदेश सरकार का 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश विभागीय अधिकारियों पर बेअसर है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कहा कि बिजली विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा रहा है। इससे ग्रामीणों का चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी में समय काटना मुश्किल हो गया है। लोगों का यह भी कहना है कि बिजली न होने से मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं बिजली न होने से धान की रोपाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें