धीना। दानापुर-मंडल अंतर्गत बक्सर जंक्शन से बक्सर वाराणसी शटल की तर्ज पर कोटी स्पेशल पैसेंजर चलाई जा रही है। यह यह ट्रेन बृहस्पतिवार को 10 बजकर 35 मिनट पर धीना स्टेशन पहुंची। जिससे क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।
धीना स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए क्षेत्रीय लोग काफी पहले से मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन और जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की गई। बृहस्पतिवार को कोटी स्पेशल पैसेंजर के रूकने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोटी स्पेशल पैसेंजर गाड़ी संख्या 03289 अप पटना जंक्शन से सुबह 5: 45 बजे खुलेगी। बक्सर जंक्शन पर यह 9:05 बजे पहुंचेगी। बक्सर जंक्शन पर दस मिनट रूकने के बाद रवाना होगी। धीना स्टेशन पर 10:20 बजे पहुंचेगी। यहां थोड़ी देर ठहराव के बाद वाराणसी के लिये रवाना होगी और एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी जंक्शन पर दो घंटे ठहराव के बाद गाड़ी संख्या 03298 डाउन बनकर वाराणसी से तीन बजे चलकर धीना शाम 5. 20बजे पहुंचेगी। वहीं बक्सर होते हुवे देर रात पटना जंक्शन पहुंचेगी। हालांकि इसका किराया एक्सप्रेस के समान है।