फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : कोटेदार पर अभद्रता का आरोप, कम राशन की शिकायत पर जनता पर भड़का, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Sun, 22 Dec 2024 07:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर में कोटेदार द्वारा कम राशन देने की शिकायत के बाद भड़के कोटेदार ने जनता से अभद्रता की जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांग रखी। जनता के विरोध के बाद खाद्य अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कोटेदार की दुकान पर जनता की नाराजगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के हनुमानपुर में राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि वह यूनिट से कम राशन दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कार्ड धारकों ने प्रदर्शन किया और खाद्य आपूर्ति अधिकारी से मामले की जांच करने की मांग की। लोगों ने गाली गलौज का भी आरेाप लगाया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि पहले भी कोटेदार की शिकायत मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्ड धारकों का कहना है कि जब उन्होंने कोटेदार से कम राशन देने की शिकायत की, तो वह गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे।

विज्ञापन


राशन कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि हर माह कोटेदार इसी तरह से उनका शोषण करता है और जब वे विरोध करते हैं, तो वह कहते हैं कि जो करना है, करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। कार्ड धारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार प्रति कार्ड यूनिट से कम राशन दे रहा है। यही नहीं इसका विरोध करने पर कोटेदार कार्डधारकों से दुव्यर्वहार भी करता है। कई बार इस माह का राशन दूसरे माह देता है। कोटेदार हर माह इसी तरह कार्ड धारको को परेशान करता हैं।

प्रदर्शन करने वालों में धमेंद्र, शाना बानो, मोना, अनीस, शमसु, जवाहिर, राजेंद्र रावत, मुन्नी देवी, अभिषेक रहे। खाद्य पूर्ति अधिकारी ममता सिंह ने कहा कि कोटेदार की पहले भी कई बार शिकायत मिल चुकी है। कार्ड धारकों से दुर्व्यवहार और कम राशन देने के मामले की जांच कराई जाएगी। यही नहीं इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें