पडाव। पड़ाव से रामनगर रोड पर बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी शनिवर को मुआवजा देने के लिए पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जैसे ही प्रभावित भूखंड स्वामियों से वार्ता की वहां उपस्थित मकान मालिकों ने मुआवजा लेने से मना कर दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। चौरहट गांव निवासी राज किशोर पटेल का कहना है कि उनकी एक दुकान व चार कमरों का मकान चौड़ीकरण में चला गया। क्षतिपूर्ति के नाम पर कुछ हजार रुपये की देने की बात कह रहे हैं। मनोहर पटेल निवासी चौरहट का कहना है कि रोड चौड़ीकरण में हमारा पूरा मकान चला गया हम लोग को सरकार हमें स्थानीय रेट के हिसाब से मुआवजा दे। ताकि उन पैसों से हम दूसरे जगह जमीन लेकर मकान बना सकें। रीता देवी चौरहट ने कहा कि इनका भी पूरा मकान सड़क चौड़ीकरण की जद में आ गया है। अब बच्चों को लेकर रहने के लिए जगह नहीं है। कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर हम लोगों को उजाडा जा रहा है और मुआवजा के नाम पर कुछ हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। शांति देवी का कहना है कि सरकार मुआवजा ठीक तरीके से दे ताकि हम उसकी जगह दूसरे जगह जमीन खरीद कर मकान बनवा सकें।