फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन चलेगा किसान समाधान अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सैकड़ों पात्र व्यक्ति तकनीकी समस्या के चलते लाभ से वंचित हैं। ऐसे किसानों की समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग तीन दिन तक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। आवेदक किसान 11 से 13 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय या ब्लाकों के उप संभाग कार्यालय पर संबंधित दस्तावेज लेकर अपने आवेदन को ठीक करा सकते हैं। किसान को केंद्र पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की नकल लेकर जाना होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के दो लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये शासन की ओर से भेजा जाता हैं। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के बाद भी करीब 20 हजार किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इन किसानों के डाटा फिडिंग में या तो आधार का रिकार्ड मिसमैच है या बैंक का खाता संख्या गलत दर्ज हो गया है। जिसके चलते शासन के द्वारा धनराशि हस्तांतरित नहीं हो पा रही है। अब किसानों के आवेदन को ठीक करने के लिए सभी राजकीय बीज गोदामों, ब्लाक के उप संभाग कार्यालय और जिला मुख्यालय पर कैंप आयोजित होगा। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन दिनों तक किसान समाधान अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे शिविर में जाकर अपने आवेदन पत्र को ठीक कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें