फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशी रहीं अव्वल, सिद्धांत दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. कलावती के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा देश की एकता और अखंडता में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की भूमिका से संबंधित विषय पर प्रश्नोत्तर प्रणाली कार्यक्रम किया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की खुशी पाल ने प्रथम स्थान, सिद्धान्त द्विवेदी, रिजवान बानो, खुशबू तिवारी ने द्वितीय और अमृता श्रीवास्तव, महिमा यादव, अंजली तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी और प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें