फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खुशी और अंजनी करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर 11 से 13 अक्तूबर तक अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में सकलडीहा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बैडमिंटन टीम प्रतिभाग करेगी। स्कूल के आठवीं की छात्रा खुशी कुमारी और सातवीं की छात्रा अंजली कुमारी चंदौली का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों राजकीय महिला इंटर कॉलेज सैयदराजा में हुई जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों ने पहला स्थान प्राप्त किया था। दोनों छात्राएं विद्यालय के सहायक अध्यापक और मुख्य कोच, मेंटर विनोद कुमार से बैडमिंटन की बारीकियां सीखती हैं। विद्यालय के इस टीम को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार गौतम, खेल शिक्षिका सविता, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा अवधेश कुमार राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें