फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती न हो इसका रखें ध्यान

Sun, 29 Jan 2017 01:32 AM IST
chandauli
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में ईवीएम प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान  कार्मिकों को ईवीएम की जानकारी देने हेतु  मास्टर ट्रेनरों और जोनल  मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान 180 मास्टर ट्रेनरों को दो पालियों में प्रोजेक्टर के माध्यम से ईवीएम के संचालन और तैयारी की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दे रहे अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मतदान के दौरान गलती न हो इसका ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। यह तभी संभव है जब प्रशिक्षण की बातों को गूढ़ता से समझा जाए।
विज्ञापन

ईवीएम प्रभारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक  विधान सभा में 40-40 मास्टर  ट्रेनर व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 180 मास्टर ट्रेनर पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिको को व्यवहारिक प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से कन्ट्रोल यूनिट,  बैलेट यूनिट व नोटा के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस दौरान निर्वाचन से सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी के प्रपत्र व प्रथम मतदान अधिकारी,  द्वितीय मतदान अधिकारी व तृतीय मतदान अधिकारी के दायित्व के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन के साथ  दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए मतपेटिका खोलने व सील करने, मतपेटिका तैयार,  मतपेटिका बंद करते समय पेपर सील लगाए जाने आदि की जानकारी दी गयी।  प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को हस्तपुस्तिका उपलब्ध कराया गया तथा निर्देश दिया गया कि वे विस्तृत रूप से अध्ययन कर लें ताकि किसी प्रकार की  शंका न रहे और पूरी जानकारी के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर  मतदान कराया जा सके।
विज्ञापन


बताया कि रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर ईवीएम मशीन और प्रत्याशी सेट कर मतदान कार्मिकों को उपलब्ध कराएंगे। ईवीएम प्रभारी ने यह भी बताया कि मुगलसराय विधान सभा के सभी बूथों पर वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। इसके अनुसार मतदाता मत देने के उपरांत बैलेट स्लीप प्रिंट पर यह देख सकेगा कि उसने किसको अपना मत दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें