फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांवों में घुसा कर्मनाशा का पानी, सुरक्षित स्थानों पर गए ग्रामीण

विज्ञापन
अरंगी गांव में घुसा कर्मनाशा का पानी। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बांधों का पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी में उफान आ गया है। नदी के तटवर्ती गांवों और सिवान में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी में बढ़ते जल स्तर को देख लोग घर छोड़कर पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रहे बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ गया था। बांधों को बचाने के लिए बड़ी मात्रा में कर्मनाशा नदी में पानी छोड़े जाने से अरंगी, लोहरा, कुंवा, अदसड़, ककरैत, करौती, पोखरा धनाइतपुर, मुड्डा, चारी, चिरईगांव सहित अन्य गांवों के सीवान में पानी घुस गया है। वहीं अरहर, ज्वार, बाजरा, सब्जी व धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। पानी बढ़ने से लोहरा-अरंगी मार्ग, अरंगी- धनाइतपुर मुड्डा मार्ग, ककरैत-अदसड़ मार्ग पर पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। ककरैत दुर्गावती मार्ग पर भी चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। नदी के बढ़ाव से भयभीत ग्रामीण बोरिया बिस्तर समेट कर सुरक्षित स्थानों की निकल गए हैं। अरंगी गांव में तो पानी गलियों के रास्ते घरों में घुस गया है। पानी के चलते लोहरा, अरंगी, धनाइतपुर मुड्डा मार्ग की सड़क दिख ही नहीं रही है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपालों ने मौका मुआयना किया है। इस संबंध में बीडीओ बरहनी रत्नेश सिंह का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों के मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें