फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी हुए सम्मानित

Wed, 27 May 2015 01:49 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सनबीम स्कूल दुलहीपुर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत आने पर विद्यालय पर सर्वोच्च अंक पाए विद्यार्थियों को मंगलवार को विद्यालय में सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन


निदेशक श्वेता कनोडिया ने कहा कि बच्चे स्कूल से पास होकर अन्यत्र जा रहे हैं लेकिन विद्यालय परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे वो प्रकाश हैं जिनके प्रकाशित होने से विद्यालय जीवन पर्यंत प्रकाशमान बना रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि यदुराज कनोडिया ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।


टापर्स बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को सम्मानित करना उपस्थित जन समूह के लिए काफी सुखद रहा। बच्चों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों से उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला उसे वे ताउम्र संजोकर रखेंगे। हर्षिता सिंह, ट्विंकल, वेदांत कुमार सिंह, नवीन, रीतिका गुप्ता समेत सभी सफल छात्रों ने प्राचार्य शैलेष सिंघल, स्मृति खन्ना समेत सभी शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य शैलेष सिंघल ने कहा कि जब भी बच्चों को कोई जरूरत हो वे विद्यालय में आकर मिल सकते हैं और सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें