फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
बलुआ गंगा घाट से कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
क्षेत्र के मजिदहां ग्राम सभा स्थित मंदिर में मां दुर्गा और राम-सीता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार को 108 कन्याओं ने बलुआ घाट से कलश में गंगा जलभर कर कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान बब्बू सिंह के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूर्व प्रधान बब्बू सिंह ने बताया कि रविवार को रामायण पाठ, हवन-पूजन, यज्ञ एवं विभिन्न वैदिक अनुष्ठान होेंगे।
सोमवार को विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम-सीता, रामदरबार एवं माता दुर्गा की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें