फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंक फूड से बिगड़ रही सेहत, बच्चों को दें पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। पोषण माह के तहत बुधवार को ग्राम्या संस्थान एवं उत्तर प्रदेश फोर्सेस के संयुक्त तत्वावधान में जोगिया कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों और महिलाओं को बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम्या संस्थान के सुरेंद्र ने महिलाओं से बच्चों के रोजाना के खान-पान की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि बच्चों को बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, मैगी, पास्ता और नूडल्स जैसे पैकेट बंद खाद्य पदार्थ भी दिए जाते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थ जंक फूड की श्रेणी में आते हैं। इनके अधिक सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
उन्होंने बच्चों के भोजन में भुना चना, गुड़, मोटे अनाज, दाल, हरी व मौसमी सब्जियां, फल, दूध, दही और मट्ठा जैसे स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों के नियमित भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही महिलाओं से जंक फूड से दूरी बनाने और घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की अपील की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और आशा कार्यकत्री समेत 28 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें