मानसून का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है। बारिश के कारण आई तकनीकी खराबी सहित अन्य कारणों से बुधवार को भी ट्रेनें विलंबित रही। गया और पटना से पीडीडीयू जंक्शन पर आने वाली ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से आई। डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस जहां एक घंटे लेट रही। वहीं नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, मगध एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वली आनंद विहार- रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस आधा घंटे, आनंद विहार मधुपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह दिल्ली-गया स्पेशल फेयर पांच घंटे, आनंद विहार -भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।