फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टांडाकला में 15 घंटे बाद बहाल हुई बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ग्राम सभा के पांडेय चौक पर मंगलवार देर रात करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से बिजली का केबल तार धधक कर जल गया और टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मारूफपुर उप पावर हाउस को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। शिकायत के बावजूद मरम्मत कार्य में देरी हुई और 15 घंटे बाद बुधवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा हल्की क्षमता का केबल लगाया गया है, जिसके कारण आए दिन तार जलकर टूट जाता है और बिजली गुल हो जाती है। मंगलवार रात को घटना के बाद संविदा कर्मचारी अजय मौर्या मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तार को अलग कर दिया, जिससे पूरा गांव दिनभर अंधेरे में डूबा रहा।
बिजली कटने से ग्रामीण गर्मी और पानी की किल्लत से बेहाल हो गए। लोग पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेने को मजबूर रहे। बुधवार शाम को संविदा कर्मचारी नरेन्द्र मिश्र, रमेश तिवारी, विनोद यादव, सोनू विश्वकर्मा, दर्शन प्रजापति, दिनेश निषाद आदि लाइनमैनों ने मिलकर नया केबल जोड़कर सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें