पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के वृंदावन कालोनी स्थित आवास पर हुई। इसमें जितेन्द्रनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की गई। बैठक में संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि महासभा समाज को एकजुट करने के लिए कार्य करेगी।
बैठक की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर और सामूहिक स्तुति गान कर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन समाज को एकजुट करने के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर चढ़ कर काम करेगी। संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान जितेन्द्र नाथ के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर खुशी जाते हुए शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि चौधरी जितेन्द्रनाथ सिंह एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट केपी ट्रस्ट प्रयागराज के अध्यक्ष हैं। इनके कुशल नेतृत्व में महासभा विकास के नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस अवसर पर अक्षय सिन्हा,विपिन सिन्हा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश सिन्हा, विशेषशील वंदे, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवस्तव, वैभव श्रीवास्तव रहे।