फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक के सहयोग से साहित्य को आगे बढ़ाएं युवा-हरिवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आज का युग तकनीकी है। तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है लेकिन चुनौती भी है। इससे शार्टकट के सहारे लोग लोग एक दूसरे से दूर होने के साथ ही साहित्य को भी भूल हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं और शिक्षकों का आह्वान किया कि तकनीक को बढ़ावा देने के साथ इसके सहयोग से साहित्य को भी आगे बढ़ाएं। कारण कि भावी पीढ़ी तकनीक के चलते इसे भूल रही है। ऐसे में साहित्य को सहेजने और संजोने की जरूरत है। साहित्य और तकनीक की मजबूती से ज्ञान बढ़ेगा और लोग जितने ज्ञानवान होंगे, देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

सोमवार को वह चहनिया स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक लोकनाथ सिंह की पुण्य तिथि पर बतौर मुख्य अतिथि आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित कर ठरहे थे। उन्होंने कहा कि आज तकनीक ही है कि सरकार एक रुपये देती है तो लाभार्थी के बैंक एकाउंट में पूरी धनराशि पहुंचती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनाथ सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र और समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस पिछड़े इलाके में उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। छात्र-छात्राओं को मेहनत की सीख देते हुए कहा कि सफलता के लिए कोई शार्ट कट नहीं होता है। विद्यार्थी जीवन सीखने का समय होता है। जितना ज्ञान वे आज लेंगे, जीवन में आगे बढ़ेंगे। इसके पूर्व उन्होंने महान संत बाबा कीनाराम और लोकनाथ के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित किया।
समारोह के दूसरे सत्र में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने भी लोकनाथ सिंह को याद किया। कहा कि बाबू लोकनाथ प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। शिक्षा के साथ खेल-कूद मे भी रूचि लेते रहे। समारोह में ध्रुव कुमार त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, प्रो. संत कुमार त्रिपाठी, डॉ. जयप्रकाश पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, अखिलेश अग्रहरि, विरेंदर यादव, हंसराज यादव, संदीप सिंह, विजय सिंह, संजय सिंह, भृगुनाथ पाठक, नंदू गुप्ता, संदीप यादव, सुबास यादव रहे। पहले सत्र की अध्यक्षता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. टीएन सिंह ने और दूसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ. घनश्याम ने किया। अतिथियों का स्वागत स्वागत लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें