फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 हजार नकदी सहित लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में शनिवार की रात एक घर में घुसे चोर 52 हजार नकदी सहित लाखों के गहने ले उड़े। रात के दो बजे घर की एक महिला की नींद खुली तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दरवाजा खोलवाने के लिए वह परिजनों को आवाज लगाने लगी। उसकी आवाज पर जगे परिजनों को चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव में विनोद उपाध्याय घर बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात लगभग नौ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। रात के किसी समय चोर घर के पीछे बने शौचालय के छत के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद वे सीढ़ियों से घर के अंदर उतर गए और अलग-अलग कमरे में सो रहे परिजनों के कमरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोर एक कमरे में रखा लाकर तोड़ कर उसमें रखे गहने चुरा लिए। वहीं घर के दूसरे कमरे में रखा छोटा बॉक्स चोर समीप के धान के खेत में ले गए। यहां चोरों ने बक्से को तोड़कर उसमें रखे 52 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। इस बीच गृह स्वामिनी कांति देवी की आंख रात के करीब दो बजे खुली। उन्होंने कमरे से बाहर जाने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर वे परिजनों को आवाज देने लगीं। आवाज सुनकर बाहर बरामदे में सोए बिनोद उपाध्याय की आंख खुल गई। उन्होंने पाया कि सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद थी। कमरों का दरवाजा खुला देख अंदर गए वहां कां नजारा देख दंग कर गए। भुक्तभोगी ने रात में ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीण चारो तरफ खोज बीन करने लगे परतु चोरों का कहीं पता नहीं चला। भुक्तभोगी ने बताया कि इस समय घर के निर्माण का कार्य चल रहा था जिसके लिए 52 हजार रुपये रखे हुए थे। चोरी गए गहनों में सोने का हार, दो झुमके, चार सिकड़ी, 10 अंगूठी, 10 पैजनी, दो करधनी, सोने की चूड़ी सहित पुत्री की शादी के लिए बनवाए गए अन्य गहने चोर चुरा ले गए हैं। मामले में भुक्तभोगी ने एक नामजद सहित अज्ञात चोरों के खिलाफ धीना थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें