फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काम में लापरवाही के आरोप में जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। काम में लापरवाही के आरोप में विद्युत निगम के जेई को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण फीडर के इब्राहिमपुर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक महीने में चौथी बार जल जाने से नाराज ग्रामीणों ने बीते बुधवार को प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जेई ने जब से ट्रांसफाॅर्मर में आटा चक्की का कनेक्शन जोड़वा दिया है, तब से यह समस्या पैदा हो रही है। ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ाने पर अधीक्षण अभियंता ने जेई रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर में 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 32 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव के ही एक युवक को जेई ने आटा चक्की चलाने के लिए 6 किलोवाट का कनेक्शन बिना जांच पड़ताल के जारी कर दिया था। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मर एक महीने में चार बार जल गया। गर्मी से बेहाल ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। उधर, जब शिकायत अधीक्षण अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि जेई रविंद्र कुमार ने ओवरलोड परिवर्तक को बिजनेस प्लान में प्रस्तावित नहीं किया। यह बड़ी लापरवाही है। इस लापरवाही पर जेई को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में विद्युत निगम के एक्सईएन विपिन कुमार का कहना है कि काम में लापरवाही मिलने पर जेई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें