फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसटीएफ ने 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को सैयदराजा से शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पशु तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इन पर विभिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि इनामी खुर्शीद अहमद अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव का निवासी है। दूसरा इनामी आरोपी नूर हसन अमरोहा के ही सैदन गली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि 28 जून की रात लगभग 11 बजे एसटीएफ को सूचना मिली कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमल तिराहा पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी बदमाश खुर्शीद अहमद और नूर हसन मौजूद हैं। सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को सैयदराजा थाने में दाखिल किया गया। इन पर गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से गोवंश की असम और पश्चिम बंगाल में तस्करी करता है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी दिल्ली, हरियाणा, यूपी और असम से गिरफ्तार हो चुके हैं। वर्ष 2023 में सैयदराजा थाने में भी पशु तस्करी के मामले में पकड़े गए थे। वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद वे हरियाणा, दिल्ली और अहमदाबाद आदि शहरों में छिपकर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि खुर्शीद अहमद पर हापुड़, अमरोहा और चंदौली में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नूर हसन पर असम और चंदौली में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित थानों में दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें