फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के 598 युवाओं को सेना भ्ार्ती दौड़ में सफलता

Sun, 20 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर के ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती रैली में शनिवार को जौनपुर जिले के युवाओं ने भाग लिया। दो ट्रेडों जीडी और ट्रेड मैन के लिए कुल 9225 टोकन बांटे गए। लंबाई नाप के बाद कुल 6292 युवा दौड़ के लिए चुने गए। इनमें से 598 सफल रहे।
विज्ञापन


 शुक्रवार की शाम से ही जौनपुर के युवाओं की भीड़ रैली स्थल पर जुटने लगी थी। शनिवार की सुबह चार बजे से सेना के जवानों ने युवाओं को टोकन दिया। पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया के तहत लंबाई की नाप के लिए जीडी के 7465 युवाओं को टोकन दिया गया। इसमें सफल रहे 5318 युवा दौड़ में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए।

दौड़ संबंधित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद जीडी ट्रेड में कुल 520 युवा पात्र पाए गए। ट्रेड मैन के लिए टोकन पाए 1760 युवाओं में लंबाई नाप के बाद 974 युवा दौड़ में शामिल हुए। इसमें 78 को सफलता मिली।
विज्ञापन


सभी सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल रविवार को कराया जाएगा। रविवार को जौनपुर जिले के युवाओं की क्लर्क, टेक्निकल और नर्सिंग सहायक के लिए भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने शनिवार को भी भर्ती स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उधर, भ्ार्ती के दौरान काफी संख्या में आसपास के लोगों की भी मौजूदगी रही। जो भर्ती को देखने आए थ्ाे।
इस संबंध में सेना भर्ती से जुड़े कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि भर्ती रैली शांति से चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें