फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर 22 किमी लंबा जाम

Wed, 11 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सड़क किनारे मिट्टी में फंसा ट्रक।
विज्ञापन
 सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के समीप सोमवार की रात करीब दो बजे बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इस बीच बगल से निकलने का प्रयास कर रहे दूसरा ट्रक भी सड़क के किनारे मिट्टी में फंस गया। 
विज्ञापन

    इससे मार्ग पर जमानियां से लेकर मरूई तक करीब 22 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। जाम के चलते यात्री वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। तेज धूप और उमस से जाम में फंसे चालक भूख प्यास से बेहाल रहे। चालकों ने गाजीपुर से क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाकर रास्ता साफ करवाना चाहा, लेकिन फंसे ट्रक के निकलने के तुरंत बाद दूसरे ट्रक के गड्ढे में फंस जाने से मंगलवार की देर रात तक जाम खुल नहीं     सका था। 
डेहरी अनसोन से बालू लादकर जमानियां की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के समीप दैतरा बाबा मंदिर के पास टूट गया। जबकि बगल से निकलने का प्रयास कर रहा दूसरा ट्रक भी सड़क के किनारे मिट्टी में फंस गया। इससे वाहनों के पहिए थम गए। ट्रक का गुल्ला टूटने के चलते पिछले आठ मई को भी मार्ग पर जमानियां से लेकर सैयदराजा तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। जाम का सिलसिला पूरी तरह से खत्म भी नहीं हो पा रहा है कि अमड़ा वनवे पुलिया और कंजेहरा गांव के समीप मार्ग पर बने गड्ढों में वाहनों के गुल्ले टूटने से 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें