फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को दें बेहतर सुविधाएं 

Tue, 10 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बैठक करते डीएम कुमार प्रशांत।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कैंप कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव महिला के बारे में व टीकाकरण, रोगी कल्याण, चश्मा वितरण व जर्जर भवनों के निर्माण के प्रगति की जानकारी हासिल की। मझगाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन जर्जर होने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ को निर्देश दिया कि जल्द ही स्टीमेट तैयार कर निर्माण से सम्बन्धित पत्रावली लेकर प्रस्तुत करें। 
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज कराएं। चिकित्सकों को निर्देशित करें कि चिकित्सक समय से अस्पतालों में मौजूद होकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करें। 
वार्डों के अतिरिक्त मरीजों के बेड व चादर साफ-सुथरे होने चाहिए।  यदि निरीक्षण में गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने महिलाओं के प्रसव के बारे में डाक्टर से पूछताछ की और कहा कि उन्हें फल, दूध, ब्रेड आदि की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरएन सिंह, मीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें