सीमावर्ती गाजीपुर में वाहनों के कागजातों की जांच पड़ताल से सैयदराजा जमानिया मार्ग पर जाम लग गया है। गाजीपुर में प्रवेश करते समय ही वाहनों की कड़ाई से जांच से बचने के लिए सैयदाजा से जमानियां की तरफ जा रहे वाहन सड़कों पर ट्रकों को खड़ा कर दे रहे हैं।
इसका नतीजा यह है कि शनिवार की रात से जमानिया से अमरा तक करीब बारह किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ओवरलोड वाहनों से सड़कों को खराब होता देख गाजीपुर के डीएम संजय खत्री ने शनिवार को जनपद में किसीभी दशा में ओवरलोड वाहनों के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
यही नहीं डीएम के आदेश पर सीमा पर वाहनों के कागजों की कड़ाई से जांच शुरू हो गई। शनिवार की रात एआरटीओ ने घंटों वाहनों की जांच पड़ताल की और अपूर्ण कागज रखने वाले वाहनों के खिलाफ जाम की। धीमी गति से जांच की जवह से सीमा पर वाहन रुक गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। वहीं पुलिसिया लफड़े में अनावश्यक रूप से फंसने से बचने के लिए सैयदराजा से जमनिया की तरफ जाने वाले ट्रक चालकों ने अपने वाहनों से सैयदराजा जमानियां मार्ग पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। इससे जमानियां सीमा से अमरा तक बारह किलोमीटर तक सड़कों की कतार लग गई।
रविवार की शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और ट्रकों की कतार लंबी होती जा रही है। वाहनों की कतार लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस जाम से कब मुक्ति मिलेगी।