फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल चोरी के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर गांव में टैंकरों से तेल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर अलीनगर स्थित उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और जरूरी कार्रवाई के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली प्रेसवार्ता में जानकारी दी। बताया कि टैंकरों से तेल चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 30 अक्तूबर को मिल्कीपुर गांव में छापा मारी थी। जहां टैैंकर से तेल चोरी कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी लोग वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने पांच ड्रमों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार की दोपहर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अलीनगर निवासी शाहिद को तेल चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह, एसआई राजकुमार पांडेय, सुनील कुमार मिश्रा, विपिन सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें