फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि पर दुकान लगाने वाले 56 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। वन विभाग प्रभाग के डीएफओ महावीर कौजलगी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को वनभूमि पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले 56 लोगों को नोटिस जारी करते हुए कब्जा हटाने को कहा है। विभाग ने भूमि से संबंधित दस्तावेज न दिखाने पर अभियान चलाकर 17 नवंबर को अतिक्रमण को ध्वस्त करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बा में दुर्गा मंदिर पोखरा से ब्लॉक और थाना की पटरी के किनारे लोगों ने ठेले, गुमटियों को रखकर कब्जा कर लिया है। वन विभाग के अफसरों ने सभी को नोटिस पकड़ाते हुए कहा है कि वे अपने दस्तावेज लेकर कार्यालय आएं। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान खान और वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी नदीम अहमद ने बताया की काबिज लोगों को भूमि खाली कराने के लिए नोटिस देकर 17 नवंबर से पहले कब्जा हटाने को कहा गया है। सोनभद्र सांसद पकौड़ी कोल के तहसील नौगढ़ के प्रतिनिधि रमेश केसरी उर्फ पप्पू ने कहा कि कई दशकों से यहां लोग वन विभाग की जमीन पर अपना घर, ठेला, गुमटी रखकर जीवन का गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में अगर वन विभाग लोगों को वहां से हटाना चाहता है तो उसे भूमिहीन और गरीब लोगों को क्षतिपूर्ति देकर दूसरी स्थान पर बसाना चाहिए। पूर्व विधायक एड. जितेंद्र कुमार ने कहा कि वन विभाग लोगों को बिना वजह परेशान कर रहा है। वनाधिकार अधिनियम के तहत जंगल में बसे लोगों को सरकार द्वारा जमीन का पट्टा दिए जाने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें