फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधना जरूरी : विद्या भूषण

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
धुंधी कटरा स्थित एक लाज में बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण व राम दरबार के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा कि 1960 के दशक में संघ के चिंतन में आया कि हिंदू समाज जाति, भाषा, पंथ में बंटा है, उसे एक सूत्र में बांधना जरूरी है। इसी चिंतन से इसकी स्थापना हुई।
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गुरुजी माधव सदाशिवराव गोलवलकर द्वितीय सर संघ चालक, दादा साहब आप्टे ने की थी। विशिष्ट अतिथि जीडी बिन्नानी पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ने प्रथम विश्व हिंदू सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी। प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी की स्थापना के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिशंकर मिश्र ने कहा कि इस समय अपने बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी व संचालन नगर मंत्री बृजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग संयोजक प्रवीण, अभय मिश्र , अरविंद सारस्वत, अशोक दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें