फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड सभागार में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण किशोर स्वास्थ्य विषयक संगोष्ठी का आयोजन ग्राम्या संस्था द्वारा किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि किशोरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाज सेविका नीतू सिंह ने कहा कि जनपद एवं स्थानीय स्तर पर किशोर स्वास्थ्य के लिए अनेक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन जागरुकता के अभाव में किशोरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किशोरों को यौन जनित संचारी रोगों एड्स, खून की कमी जैसे रोगों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में किशोरों को स्वास्थ्य के संबंधित जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रबंधन तथा जीवन के अन्य मुद्दों के प्रति भी किशोरों को जागरूक करना होगा। ग्रामीण संस्था की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि ग्राम्या संस्थान व ऑक्सफैम के संयुक्त प्रयास से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन का बड़ा प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट -शीतला राय
बाइट - 1488
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें