गगने ने बताया कि इसकी शिकायत करने मैं पहले वाराणसी के रामनगर थाना के भीटी चौकी पर गया पर चौकी में ताला बंद था। इसके बाद पास मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यह चंदौली थाने में आता है। मैं सुबह 10 बजे के करीब चंदौली थाने गया तो वहां दो होमगार्ड मिले। उनसे मैने अपनी पूरी समस्या बताई। वे पास के एक मंदिर में ले गए और मुझसे कार्रवाई करवाने के एवज में 200 रुपये मांगे। मैने पैसे दे दिए। उन्होंने कहा कि तुम इंस्पेक्टर को मत बताना कि बाइक विश्वसुंदरी पुल पर छीनी गई है। बताना कि चंदौली के सरने में बाइक छीनी गई है।इस प्रकार की तहरीर भी उन्होंने बनवाई। गगन ने बताया कि उसके बाद मैं चंदौली इंस्पेक्टर के पास गया।
कौशाम्बी : यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने देखा और जांच कराया इसके बाद मुझसे सच पूछने लगे तो मैने सच बता दिया कि मेरे से पैसे लेकर तहरीर लिखवाई गई है।इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने इसके बाद दोनो होमगार्ड जवानों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और थाने में बैठा दिया। कहा कि आप रामनगर थाने जाइए वहां शिकायत कीजिए। मैं उसके बाद रामनगर थाने में गया तो वहां से कहा गया कि जहां आपके साथ घटना हुई है वह रमना चौकी में आता है। गगन ने बताया कि रमना चौकी जाने पर वहां के पुलिसकर्मियों ने कहा कि तुम लूट का तहरीर मत दो तुम तहरीर में लिखो कि तुम सोच के लिए गए थे और किसी ने तुम्हारी बाइक चुरा ली है।
पीड़ित के तहरीर के आधार पर तुरंत उसके बताए स्थान पर पुलिस टीम भेजा पर मामला संदिग्ध दिखा। उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी कि मामला वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल के पास है।दो होमगार्ड से पैसे लेकर गलत तहरीर बनवाने की बात भी की जिसके बाद पैसे वापस कराए और दोनो होमगार्ड जवानों को बैठाया। उनपर कार्रवाई होगी। -राजीव सिंह, इंस्पेक्टर, चंदौली