फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: शिव बरात में बज रहा था राजनीतिक पार्टी का गाना, विरोध पर दबंगों ने तीन युवकों पर बोला हमला

Sun, 19 Feb 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के तेनुवट गांव में चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर जा रही शिव बरात के दौरान राजनीतिक पार्टी का गाना बजाने का विरोध करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। दबंगों ने दो युवकों और एक महिला के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के तेनुवट गांव में चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर जा रही शिव बरात के दौरान राजनीतिक पार्टी का गाना बजाने का विरोध करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। शिव बरात में शामिल नशे में धुत दबंग प्रवृति ने लोगों ने विरोध कर रहे तीनों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बीच बचाव कर सबको अलग किया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वर धाम के लिए शिव बरात निकाली गई थी। शिव बरात के जुलूस में डीजे पर राजनीतिक पार्टी से संबंधित साइकिल आई रे... और अन्य भोजपुरी गाना बजाया जा रहा था। तेनुवट गांव के मनीष पांडेय को यह अच्छा नहीं लगा। उसने गाना बदलने को कहा। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

बात बढ़ी तो शिवबरात में नशे में शामिल लोगों ने मनीष पुत्र राधेश्याम पांडेय, देवाशीष पुत्र राधेश्याम पांडेय और बीच-बचाव करने गई माता राधिका पांडेय की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहुंचकर बीच-बचाव करते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने देवाशीष पांडेय की हालत गंभीर होने  पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवाशीष के सिर में चोट आई है। मनीष के परिजनों ने सकलडीहा थाने में तेनुवट गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें