फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित विद्युत कटौती से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत कटौती से जहां आम लोग त्रस्त हैं। वहीं किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न मिलने से किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों व क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

किसान दयाराम यादव, रविशंकर, विजय नारायण पांडेय, राजमणी पांडेय, रामप्यारे यादव, शिवशंकर यादव, विरेंद्र, राजाराम आदि किसानों का कहना है कि मनमाने ढंग से की जा रही बिजली कटौती से गेहूं की सिंचाई में परेशानी हो रही है। पता ही नहीं चल पाता कि कब बिजली आती है और कब चली जाती है। इस समय गेहूं के फसल की पहली व कुछ की दिन बाद दूसरी सिंचाई का समय हो गया है। ऐसे में बिजली की आंख-मिचौली से सिंचाई हो नहीं हो पा रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो गेहूं की फसल सूखकर बर्बाद हो जाएगी। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बिजली की अति आवश्यकता रहती है।अनियमित बिजली कटौती से दुकानदार भी परेशान हैं। वहीं समय से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें