फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों की सफाई नहीं होने से सिंचाई की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने मंगलवार को दिल्ली में चंदौली सांसद और कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के संबंध में पत्रक सौंपा। पंचायत सदस्य ने समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। पत्रक लेकर सांसद ने डीएम से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने पत्रक के माध्यम से कहां की धान के बीज के लिए पानी की आवश्यकता है। बावजूद इसके अभी तक क्षेत्र के विभिन्न माइनरों के सिल्ट की सफाई नहीं हो पाई है। जगह-जगह झुके और गिरे बिजली के पोल दुर्घटना को दावत देेेे रहे हैं। सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। सहरोई, धूस - रेवसा बसरतिया,जलालपुर सहित विभिन्न माइनर के सिल्ट सफाई नहीं होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। मुगलसराय- चहनिया, अलीनगर-सकलडीहा, कैली-चंदौली मार्ग पर गड्ढों की वजह से चलना मुश्किल हो गया है। पत्रक के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज करने, कैली क्षेत्र के विभिन्न गांव में चल रहे चकबंदी प्रक्रिया को जल्द पुरा कर करने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी संजीव सिंह से फोन पर वार्ता कर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें