चंदौली में महड़ौरा प्रधानपति की हत्या के मामला मंगलवार को दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर तूल पकड़ लिया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी व एसडीएम सकलडीहा के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गयी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व विधायक सुशील सिंह ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। यहां तक की सीओ प्रीति त्रिपाठी व एडीएम अतुल कुमार का प्रयास भी नाकाम रहा। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा।
दरअसल महड़ौरा प्रधानपति पंकज सिंह की हत्या के बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसकी जानकारी होते ही क्षत्रिय समाज के लोग भारी संख्या में जमा हो गए। हत्या से आहत क्षत्रिय महासभा एसडीएम सकलडीहा प्रेमप्रकाश मीणा द्वारा जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह से अभद्र आचरण का आरोप लगाते हुए नाराज हो गए नाराज लोग हाइवे को जाम करके जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दो घंटे बाद एडीएम अतुल कुमार पहुंचे और आश्वासन दिया कि 72 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। साथ ही एसडीएम सकलडीहा के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया, तब जाकर सड़क जाम कर रहे लोग नेशनल हाइवे से हटे।