फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का मोटर जलने से सिंचाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा गांव में लगे राजकीय नलकूप का मोटर पिछले बीस दिनों से जला है। इससे सिंचाई प्रभावित है। किसानों ने मोटर ठीक कराने की मांग की है। साथ ही चेताया है कि अगर समस्या का तत्काल निदान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गांव में सिंचाई की सुविधा के लिए राजकीय नलकूप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि बीस दिनों से मोटर जला है लेकिन अभी तक इसे बनवाया नहीं गया है। कहा कि मोटर जलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसान छक्कन सिंह, प्रताप सिंह, चंद्रभूषण सिंह, शुभकरन यादव, जयप्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले मोटर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें