फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तैयारी में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। खास बात यह है कि गृहस्थ और वैष्णव दोनों जन एक दिन ही जन्माष्टमी मनाएंगे। इसका कारण है कि शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही श्रीकृष्ण के जन्म के समय भी अष्टमी तिथि है। यही नहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय मेष राशि में चंद्रमा के होने और सूर्य के सिंह राशि में होने से खास संयोग बन रहा है। यह लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। जन्माष्टमी पर घरों में और मंदिरों, थानों में झांकी सजाने की तैयारी तेजी पर है।
विज्ञापन

मान्यता है कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात के समय श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस लिए प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के अष्टमी तिथि को घरों में श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई जाती है। यही नहीं थाने, मंदिरों पर भी आधी रात के वक्त पूजा अर्चना की जाती है। चतुर्भुजपुर निवासी पं. कुंज बिहारी मिश्र ने कहा कि वैसे तो किसी भी तिथि का मान सूर्योदय से होता है लेकिन यदि दिन भर सप्तमी तिथि हो और रात में अष्टमी तिथि मिल जाती है तो घरों में जन्माष्टमी मना ली जाती है। इसी कारण अक्सर ही दो दिन जन्माष्टमी मनाई जाती रही है। इस वर्ष सूर्योदय से से रात तक अष्टमी तिथि है। इसी कारण इस वर्ष सभी के लिए 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सूर्य और बुध साथ-साथ रहेंगे। बुधादित्य योग बन रहा है । इससे जन्माष्टमी का महत्व बढ़ गया है। वहीं जन्माष्टमी को लेकर नगर सहित पूरे जिले में तैयारियां तेज हो गई है। नगर के धर्मशाला रोड पर श्रीकृष्ण के चित्र, मूर्ति, थर्माकोल के बने जेल, तरह तरह के खिलौने की दुकाने सजी है। इसी तरह सजावट के सामान की भी बिक्री हो हरी है। यहां युवा, बच्चों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें