फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बर्तन मांज रही महिलाओं पर गिरा सरिया, एक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। चहनिया जगरनाथपुर में दुकान पर पिकअप का डाला टूटने से सरिया नाले के किनारे बर्तन मांज रहीं महिलाओं पर गिर गया। इससे एक महिला सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत गंभीर है। घायलों का चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर गांव निवासी बाबूलाल धरकार की बहन सोनी (40) की शादी मऊ जिले के गाढ़ा गांव में हुई थी। पिछले एक माह से बीमार होने के कारण सोनी भाई के घर पर रहकर इलाज करा रही थी। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे बे घर के बाहर सड़क के किनारे पूजा धरकार (25) और उर्मिला (35) के साथ बर्तन मांज रही थीं। वहीं पास में पिंटू धरकार (28) भी बैठे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे हार्डवेयर की दुकान पर सरिया लेकर पिकअप पहुंची। पिकअप दुकान के सामने खड़ी हुई और सरिया उतारने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच पिकअप का डाला टूट गया। उस पर लदा सरिया बर्तन मांज रही महिलाओं पर गिर गया। इससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरिया की चपेट में आने से पूजा, उर्मिला और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से धरकार बस्ती में कोहराम मच गया।
आस-पास के लोगों ने सरिया हटाया और उसके नीचे दबे लोगों को को बाहर निकाला। सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र भी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र का कहना है कि घटना पिकअप चालक और खलासी की लापरवाही से हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें