फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में नियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील सभागार में बुधवार को क्षेत्र के मदरसों में नियुक्त आधुनिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम के अधिकारियों की निगरानी में मूल दस्तावेजों का मिलान किया गया। इस दौरान 12 मदरसों के 36 शिक्षकों को जांच के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

पूर्व में किसी अन्य महिला के प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रही एक महिला का मामला उजागर होने पर शासन ने प्रकरण को गंभीरता से लिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में शिक्षकों के नियुक्ति प्रमाण पत्रों की जांच करने का निर्देश दिया था। डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को मदरसा में नियुक्त आधुनिक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की। टीम के अध्यक्ष व एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 12 मदरसों में नियुक्त 36 आधुनिक शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच की जा रही है। अभिलेखों के संदेहास्पद होने पर संबंधित बोर्ड व विश्वविद्यालय को सूचित किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजबहादुर सिंह, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें