फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। वनक्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए बुधवार को स्थानीय थाने के सभागार में तीन जनपदों की पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने मंथन किया। इसमें जिले के अलावा सोनभद्र व मिर्जापुर के अधिकारियों के बीच नक्सली गतिविधि बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए सतर्कता बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में तीनों जिलों से आए पुलिस, पीएसी व खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पिछले दिनों वन विभाग के विरुद्ध नौगढ़ के जंगलों में चिपकाए गए लाल सलाम पोस्टर पर चर्चा करने के साथ ही जेल से छूटकर आए नक्सलियों की आय के स्रोतों का पता लगाने के लिए मंथन किया गया। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि इन इलाकों में तैनात पीएसी बल थानाध्यक्ष का आदेश मानेंगे। इसके साथ ही सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने व सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और एक्शन लेने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी डा. अतुल गुप्ता, सीओ नक्सल चुनार सुनील सिंह, सीओ नक्सल सोनभद्र अभिनव यादव, वन क्षेत्राधिकारी रिजवान खान, इमरान खान, खुफिया विभाग के इंस्ट्रक्टर वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी रामउजागीर , थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें