फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र जिला प्रभारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने सीडीओ एके श्रीवास्तव, एडीएम अतुल कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को विकास खंड के पांडेयपुर व बौरी गांव में बनाए गए धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान पांडेयपुर केंद्र बंद मिला वहीं बौरी केंद्र पर बोरे गायब रहे। इस पर एडीएम अतुल कुमार ने दोनों केंद्र के जिला प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनमें पांडेयपुर व बौरी गांव के धान क्रय केंद्रों के दुर्व्यवस्था का मामला हमेशा क्षेत्रीय किसान उठाते रहे हैं। किसानों की ओर से मिली शिकायत के बाद शनिवार को मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने अधिकारियों के साथ दोनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची। सबसे पहले वे पांडेयपुर धान क्रय केंद्र पर पहुंची। जहां केंद्र बंद मिला। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ बौरी स्थित क्रय केंद्र पर पहुंची। जहां केंद्र तो खुला मिला लेकिन वहां बोरे नहीं थे। इस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। एडीएम अतुल कुमार ने तत्काल डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को केंद्र के जिला प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय किसान उदय प्रताप सिंह, विनोद सिंह, गुड्डू पांडेय, पप्पू सिंह, नरसिंह सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें