फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रोजगार सृजन योजना की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बुधवार को नसीरपुर पट्टन गांव में चौरी-चौरा महोत्सव के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम अंचल के बेरोजगारों को रोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने परंपरागत कुम्हार कारीगरों के लिए मुख्यमंत्री माटीकला योजना संचालित हो रही है ताकि मिट्टी के बर्तन आदि तैयार करने के परंपरागत काम में जुटे कुम्हार इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही अपने रोजगार को व्यापक पैमाने पर विस्तार दे सकें। कहा कि इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा और खुशहाली आएगी। रोजगार अपनाकर तेजी से बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है ताकि कुशल व पढ़े लिखे लोग इससे लाभान्वित होकर अपना रोजगार बढ़ा सकें व उद्यम इकाइयों की स्थापना कर सकें। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें