फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी दी

Sat, 20 Dec 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना को लेकर शासन गंभीर है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि विगत वर्ष छात्रवृत्ति का फार्म भर चुके छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आई है। उनके खाता नंबर सही कराकर प्रधानाचार्य अभिलेख प्रस्तुत करें। कहा कि इस वर्ष छात्रवृत्ति फार्म भरने के दौरान सभी प्रधानाचार्य छात्रों का खाता संख्या चेक कराकर ही आनलाइन आवेदन करवाएं।
विज्ञापन



 ताकि सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाए सके। प्रधानाचार्यों ने शिकायत की कि छात्रवृत्ति योजना के बाबत नए-नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बाबत विद्यालयों को पहले से कोई जानकारी नहीं दी जाती है, जिससे तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी छात्रों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस अवसर पर डा. रामचंद्र शुक्ल, अमित कुमार, संजय सिंह, पूनम सिंह, विकास दुबे, प्रभाकर द्विवेदी, अजय सिंह, संतोष आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें