जबकि हैमर थ्रो प्रतियोगिता में सत्येंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त
किया। इसी तरह छात्राओं की रिले रेस में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने
प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि छात्रों के रिले रेस में बीए प्रथम वर्ष के
छात्र अव्वल रहे। बाल थ्रो में नेहा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
100
मीटर फाइनल रेस में मुकेश कुमार मौर्य पहले स्थान पर रहे। इस अवसर पर
उपस्थित छात्र-छात्राओें से प्राचार्या ने कहा कि खेलों से छुपी प्रतिभाएं
निकलकर सामने आती हैं। इस मौके पर डा. सुकृति मिश्रा, डा. ऋतु खरवार,
मोरध्वज, डा. राजनाथ यादव आदि रहे।