शहागंबज। राजकीय बीज भंडार परिसर में बुधवार को आत्मा योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के तरीकों पर जानकारी दी गई। प्राविधिक सहायक अमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को किचेन गार्डन के संबंध में जानकारी दी गई।
बताया गया कि महिलाएं अपने घरों के आसपास थोड़ी सी जमीन पर भी किचन गार्डन बनाकर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगा सकती हैं। इन ताजी व हरी सब्जियों से प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। महिलाएं इस खेती को बढ़ाकर व्यापक पैमाने पर भी कर सकती हैं जिससे उनको आमदनी भी होगी। प्राविधिक सहायक शिवम कुमार गुप्ता ने महिलाओं को प्रधानमंत्री सम्मान योजना की जानकारी दी। बताया कि सरकार की ओर से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। अंत में बीपीएम विपिन भारद्वाज ने आत्मा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि महिला किसान थोड़ा सा परिश्रम कर सब्जी की खेती से अच्छी आमदनी कर सकती हैं। इस मौके पर ममता, शीला, पूनम, नीलम, मंजू, कुसुम, दिनेश सिंह, रणविजय सिंह, अजीत भारती, विरेंद्र प्रसाद मौजूद थे। संवाद