जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में 5 और 18 फीसदी के केवल दो स्लैब के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है।
व्यापरियों का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह महत्वपूर्ण कदम है। जीएसटी के दो स्लैब हटने से महंगाई घटेगी। इससे देश की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। खास बात यह है कि 28 प्रतिशत जीएसटी वाले अब 18 प्रतिशत स्लैब में चले जाएंगे, जबकि 12 प्रतिशत वाले उत्पाद 5 प्रतिशत स्लैब में चले जाएंगे।
इससे हर तबके तक लाभ पहुंचेगा। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी होने से केंद्र सरकार को लोग आड़े हाथो लेते थे, लेकिन प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से जो वादा किया था उसे उन्होंने पूरा कर दिया है। अब कई खाद्य पदार्थों पर जीएसटी एकदम से हट गया है। कंप्यूटर उत्पाद, बैटरियों पर जीएसटी घटने से लोगों को लाभ मिलेगा। स्लैब में परिवर्तन का लाभ सीधे उद्यमियों को मिलेगा।