फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भदोही में 1000 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक हब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विंध्य एक्सप्रेस वे के किनारे 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक हब किया जाएगा। इसके लिए भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने जमीन चिह्नित कर कार्यों की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

वाराणसी-भदोही मार्ग पर कारपेट सिटी व चौरी के आसपास के इस क्षेत्र में विकास कार्य के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अक्तूबर तक बीडा की ओर से यह कार्य शुरू होने का अनुमान है।
पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के सात जिलों के एकीकरण व सुनियोजित विकास के लिए सरकार ने काशी विंध्य विकास प्राधिकरण गठित किया है।
जिसके तहत भदोही में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। यहां आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और परिवहन जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। योजना के धरातल पर उतरने से कालीन उद्योग में निखार आएगा वहीं अन्य उद्योग विकसित होंगे।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ व्यवसायिक वातावरण का सृजन होगा बल्कि उद्योग को विकसित करना आसान हो जाएगा। इसके लिए 1000, 2000 व 4000 वर्ग मीटर के भूखंड तैयार कर उद्यमियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा सभी औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष तौर पर रोजगार जोन की भी स्थापना की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सुविधा केंद्र, प्रदर्शनी स्थल व उद्योग कार्यालय के साथ उद्योग व रोजगार से जुड़ी हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें