फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेलकूद में इंदु कुमारी और अनुराग कुमार बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्लांट डिपो कॉलोनी स्थित पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में आयोजित खेल कूद में इंदु कुमारी और अनुराग कुमार कॉलेज चैंपियन बने। दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि डीआरएम उदय सिंह मीना ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और निरंतर अभ्यास की प्रेरणा की दी। कहा कि जीतने की मंशा और हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

इसके पूर्व विभिन्न बालक-बालिका वर्ग में 50 से अधिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया।50, 100, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, बिच्छु दौड़, आलू दौड़ और मिठाई दौड़ जैसी पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कॉलेज चैंपियन सहित प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिलाकर कुल 167 पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किए गए। डीआरएम ने विद्यालय टीम को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिर 30 हजार रुपए का सामूहिक पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन सूरज कुमार, सीनियर डीपीओ उज्जवल आनंद, सीनियर डीईई सुनील सिंह यादव, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, प्राचार्य शिव कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें