विकासखंड में 12 दिसंबर, शुक्रवार को तेंदुईपुर स्थित एक लाॅन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन है। इसमें 50 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार को जोड़ों को दिया जाने वाला उपहार भी पहुंच गया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्राप्त रजिस्ट्रेशन का सत्यापन कर लिया गया है। ब्लाॅक परिसर में कम जगह होने के कारण समारोह लॉन में रखा गया है। वहीं, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि शादी के लिए ऑनलाइन 133 आवेदन मिले थे, जिनमें पहले आए आवेदनों को वरीयता देते हुए जांच की गई। इनमें पात्र 50 जोड़ों का चयन किया गया है। संवाद