फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: दानापुर-सिकंदराबाद के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी

Wed, 10 May 2023 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,पीडीडीयू नगर

सार

यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर और सिकंदराबाद के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से दानापुर के लिए 13, 20, और 27 मई को जबकि दानापुर से सिकंदराबाद के लिए 15, 22 और 29 मई  को चलेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दानापुर से सिकंदराबाद के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अवागमन में आसानी होगी।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद से समर स्पेशल 13, 20, 27 मई की शाम 15.15 बजे खुलकर अगले दिन (रविवार) की रात 23.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15, 22 और 29 मई को दानापुर से दोहपर 14.00 बजे खुलकर अगले दिन मंगलवार को 23.50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर आदि स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के दो कोच लगेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NEET परीक्षार्थियों के लिए दानापुर से कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल

लोको पायलटों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

उत्तर रेलवे के लोको पायलटों ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। कम ट्रेनों के देने का विरोध कर रहे लोको पायलटों ने नारेबाजी भी की। साथ ही बीएलडब्ल्यू में रेलवे बोर्ड ऑफ ट्रैक्शन एंड रोलिंग स्टॉफ नवीन कुमार गुलाटी से भी अपनी मांंगों को लेकर मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीएलडब्ल्यू प्रशासन ने यह कहकर लौटा दिया कि रेलवे बोर्ड सदस्य बरेका में कार्यशाला का निरीक्षण कर रहे हैं। वे इसके बाद बीएलडब्ल्यू के कर्मचारी संगठनों से मुलाकात करेंगे। रेलवे बोर्ड के सदस्य बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वो अपने मांगपत्र वहां उन्हें सौंप सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें