फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। रामनवमी पर कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार को पर्यटन विभाग की तरफ से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित योजना के तहत काम शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया गया। विधायक सुशील सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। योजना के तहत परिसर में हाल, शौचालय, मुख्य द्वार और बाउंड्रीवाल आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कस्बे के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को देखते हुए पर्यटन विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 95.82 लाख की योजना को स्वीकृत कराई गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग निगम लिमिटेड है। भूमि पूजन के मौके पर भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भगवान राम व हनुमान जी में उनकी गहरी आस्था है। प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से यह विकास कार्य करा रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर भी प्रकाश डाला और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह, सत्यवान मौर्य, राजेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी, शशिकांत रस्तोगी, गोपाल बिंद नंदकुमार पांडे आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुकुंद रस्तोगी व संचालन राजेश्वर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें