पीडीडीयू नगर। कोरोना के बाद मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने मुंबई, बांद्रा, अहमदाबाद के लिए समस्तीपुर, दानापुर सहित अन्य स्टेशनों से चलने वाली बीस स्पेशल ट्रेनों के फेरो में वृद्धि की गई है। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं और यात्रियों केे कोविड़ 19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना का प्रभाव कम होने पर प्रवासी श्रमिक काम पर लौटने लगे हैं। अप की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के फेरो में वृद्धि की है। इसके तहत 09005 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल 11 जून को और 09006 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 14 जून को चलेगी। उधना दानापुर स्पेशल अप में सात को ओर डाउन में नौ को, समस्तीपुर मुंबई सेंट्रेल स्पेशल अप में आठ, दस और 12 को, जबकि डाउन में 10, 12 एवं 14 जून, मुंबई सेंट्रल भागलपुर अप में 11 को डाउन में 14 को, मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन छह को अप में किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस दानापुर स्पेशल अप में आठ को ओर डाउन में 10 को, अहमदाबाद समस्तीपुर स्पेशल डाउन में 09 को, ओखा-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन अप में 11 को, डाउन में 14 को, राजकोट-समस्तीपुर स्पेशल अप में नौ को और डाउन में 12 को चलेगी।