फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की दरों में वृदिध का सीधा असर पड़ेगा गरीबों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में कम आमदनी व बढ़ी महंगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर बिजली की दरों में वृद्धि कर सरकार उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सरकार बिजली की दरों में परिवर्तन करने की तैयारी को अंतिम रूप देने जा रही है। इसकी सीधी मार शहरी क्षेत्र में रहने वाली गरीब जनता पर पड़ेगी। पावर कारपोरेशन ने यूनिट की दरों में वृद्धि करने के लिए विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इस बदलाव के बाद छोटे उपभोक्ताओं पर बिजली की दर का बोझ बढ़ सकता है। बिजली के जर्जर तारों के टूटकर गिरने व लो वोल्टेज की समस्या से दो-चार हो रहे लोगों पर बिजली की बढ़ी दरें बोझ के समान ही होगी।
विज्ञापन

अशरफ अली ने कहा कि कुछ प्रदेशों की सरकार गरीबों को मुफ्त में बिजली दे रही है। वहीं प्रदेश सरकार बिजली महंगी करने की योजना बना रही है। सरकार के इस निर्णय की सीधी मार गरीब उपभोक्ताओं पर पड़ेगी।
रामचंद्र यादव ने बताया कि सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर गरीबों की जेब पर डाका डालने की तैयारी करने में जुटी है। पहले से ही महंगी बिजली का बिल जमा करने में पसीने छूटते रहे हैं। अब यदि बिजली की दरों में और अधिक वृद्धि हुई तो गरीब जनता इसका सुख लेने से पूरी तरह वंचित हो जाएगी।
विज्ञापन

हनुमान प्रसाद कहते हैं कि सरकार को पहले अपनी व्यवस्थाएं ठीक करनी चाहिए, उसके बाद बिजली की दरों में छेड़छाड़ करनी चाहिए। बिजली के जर्जर हो चुके तारों को बदलना, ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि करना, निरंकुश हो चुके अधिकारियों व कर्मचारियों पर अंकुश लगाना उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
निजामुद्दीन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पहने ही कमाई कम हो चुकी है। ऐसे में सरकार 4को गरीब जनता की सहायता करने के लिए उनका बिजली का बिल माफ करना चाहिए था लेकिन वह बिजली महंगी करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें